सीमित सुविधाओं में काम कर रही नर्सें, बेहतर व्यवस्था की उठी मांग

जबलपुर: राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती शासकीय चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां नर्सों के समर्पण और सेवा भावना को सराहा गया। लेकिन इस मौके पर नर्सों ने केवल जश्न तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि अस्पताल की व्यवस्थाएं को भी सामने रखा। नर्सों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन संसाधनों और स्टाफ की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है। कई बार सीमित उपकरण और जरूरी सुविधाओं की कमी के कारण काम करने में कठिनाई होती है, जिसका सीधा असर मरीजों की देखभाल पर पड़ता है।
वार्डो की है कमी
नर्सिंग स्टाफ ने यह भी बताया कि अस्पताल में इसके अलावा वार्डों में बेड की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों को इंतजार करना पड़ता है, जिससे इलाज में देरी भी होती है। नर्सों ने कहा अस्पताल में स्टाफ की भर्ती बढ़ाई जाए, आधुनिक मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए और वार्डों की क्षमता का विस्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कार्य के अनुकूल वातावरण और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाना जरूरी है। राष्ट्रीय नर्स दिवस के इस मौके पर जहां एक ओर नर्सों के योगदान को सम्मान मिला, वहीं दूसरी ओर उनकी समस्याओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर कर दिया।

Next Post

नेपाल सरकार ने भारतीय वाहनों के लिए शुरू की नई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा

Thu May 7 , 2026
नेपाल सरकार ने भारतीय वाहनों के लिए एक नई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा शुरू की है। अब पर्यटकों को सीमा पर लंबी कतारों में लगने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नेपाल सरकार ने भारत से सड़क मार्ग से आने वाले पर्यटकों के लिए एक बहुत ही शानदार सुविधा की शुरुआत की […]

You May Like

मनोरंजन