विश्वासघात कर हड़पे 25 लाख, एफआईआर

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत इंद्रागांधी वार्ड छोटी बजरिया निवासी एक बुजुर्ग के साथ जालसाज ने विश्वासघात करते हुए 25 लाख रूपए हड़प लिए और रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।पुलिस के मुताबिक कृष्णकांत दुबे 65 वर्ष निवासी इन्द्रागांधी वार्ड छोटी बजरिया गढा ने लिखित शिकायत की कि सिद्धेश्वर कालोनी, गोटेगांव (श्रीधाम) जिला नरसिंहपुर निवासी राजाराम तिवारी 62 वर्ष उसके परिचित हैं जिनसे पारिवारिक अच्छे सम्बंध हैं राजाराम तिवारी के दो पुत्र हैं।

बड़ा पुत्र अमिष तिवारी 32 वर्ष शादीशुदा है इनका एक पेट्रोल पम्प, श्रीधाम पेट्रो कृषि केन्द्र श्रीनगर तिराहा के पास परमहंसी रोड, श्रीधाम गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में है एवं बाहर से अच्छी कंडीशन के पुराने वाहन लाकर विक्रय करने का काम भी करते हैं, राजाराम तिवारी के पुत्र अमिष तिवारी ने उसे अपनी जरूरत बताकर माह फरवरी 2025 में उससे 10 लाख रूपये की मांग की। इनके परिवार से अच्छे संबंध होने के कारण उसके द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा गढ़ा में जमा अपनी फिक्स डिपाजिट तुड़वाकर चैक के माध्यम से 10 लाख रूपये की राशि अमिष तिवारी को श्रीधाम पेट्रो कृषि केन्द्र श्रीधाम गोटेगांव के खाते में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से जमा की गयी।

जिसकी जानकारी राजाराम तिवारी को भी दी गई, माह नवम्बर 2025 में अमिष तिवारी ने बताया कि कुछ और रूपयों की आवश्यकता है अमिष तिवारी द्वारा शीघ्र वापस करने के आश्वासन दिये जाने के बाद एवं परिवार के साथ अच्छे संबंधों को देखते हुए उसके द्वारा पुन: एफ.डी. फिक्स डिपाजिट राशि तुड़वाकर 15 लाख रूपये नगद राशि दी गई। इस तरह अमिष तिवारी द्वारा उसे भरोसे में लेकर उससे कुल 25 लाख रूपये की राशि प्राप्त कर ली गई, लेकिन वापस नहीं की गई उसके द्वारा बार-बार मांगने पर भी अमिष तिवारी द्वारा वापिस नहीं की जा रही है।
कईयों को चपत लगा फरार,दो थानों में गुमशुदगी है दर्ज
कृष्णकांत के मुताबिक उसे अमिष तिवारी के बड़े पिता एवं उसके मित्र अशोक तिवारी निवासी हाथीताल जबलपुर से जानकारी मिली कि उनके दोनों छोटे भाईयों के पुत्र अमिष तिवारी, तन्मय तिवारी एवं आयुष तिवारी, बहु इशिता तिवारी अपनी एक वर्षीय पुत्री सहित पांचों लोग लापता हैं राजाराम तिवारी द्वारा लापता होने की रिपोर्ट मढोताल एवं थाना गोटेगांव में दर्ज कराई गई है।

इसके बाद उसे यह जानकारी भी मिली कि अमिष तिवारी द्वारा अपनी चचेरी बहिन एवं उसके मित्र अशोक तिवारी की पुत्री श्रीमती अंकिता द्विवेदी पति शिवम द्विवेदी निवासी विजय नगर से भी अपनी जरूरत बताकर लगभग 20 लाख रूपये लिये गये। अमिष द्वारा अपनी बुआ के लडक़े अनूप गिदरौनिया निवासी शिवहरी अपार्टमेन्ट, राईट टाउन से भी लगभग 20-25 लाख रूपये लिये गये हैं। अमिष तिवारी द्वारा अपने अन्य परिचितों, रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों से इसी तरह का फ्राड करके लाखों की राशि लेकर कहीं फरार हो गये हैं। पुलिस ने शिकायत पर अमिष तिवारी निवासी सिद्देश्वर कालोनी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज प्रकरण दर्ज कर लिया है

Next Post

अनियोजित विकास की बाढ़ में बहते शहर

Fri Jul 10 , 2026
इस बार का मानसून केवल बारिश नहीं लाया है, उसने देश के विकास मॉडल पर भी कई असहज प्रश्न खड़े कर दिए हैं. गुजरात से लेकर महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और दक्षिण भारत तक हर ओर एक जैसी तस्वीर दिखाई दे रही है. कहीं शहर पानी में डूबे […]

You May Like

मनोरंजन