एक नहीं दो निमंत्रण भेजे गए थे, BRICS के लिए बांग्लादेश को निमंत्रण भेजने पर MEA का बयान

समिट में बांग्लादेश के शामिल ने होने को लेकर सवाल उठ रहे सवाल पर विदेश मंत्रालय का बयान आया है। प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि उन्हें दो निमंत्रण भेजा गया था।

ब्रिक्स में बांग्लादेश को निमंत्रण भेजने पर विदेश मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान को निमंत्रण भेजने के संबंध में विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को दो अलग-अलग निमंत्रण भेजे थे. एक द्विपक्षीय यात्रा के लिए और दूसरा BIMSTEC के अध्यक्ष के तौर पर BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही।

बांग्लादेश के मंत्री का बयान
मंगलवार को, बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि प्रस्तावित यात्रा तब होगी जब दोनों पक्ष आपसी सहमति से किसी समय-सीमा पर सहमत होंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को “कामकाजी संबंध” और “प्रगतिशील संबंध” बताया और कहा कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। कबीर ने BIMSTEC के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर बांग्लादेश की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ढाका 2027 में BIMSTEC शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना चाहता है।

भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव क्यों?
भारत-बांग्लादेश के साथ रिश्तों को लेकर हाल के महीनों में कई संवेदनशील बाते सामने आई है। इनमें सबसे प्रमुख पूर्व पीएम शेख हसीना का भारत में रहना और उनके प्रत्यर्पण की बांग्लादेश की मांग है। शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद भारत आ गई थीं और तब से भारत में रह रही हैं। बांग्लादेश सरकार लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।

अगस्त में PM तारिक रहमान से मिले थे दिनेश त्रिवेदी
तनाव की स्थिति के बीच भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने 10 अगस्त को प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की थी। यह मुलाकात करीब आधे घंटे चली तथा इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और साझेदारी पर चर्चा हुई थी। इस मुलाकात के बीच लोगों को उम्मीद थी कि बांग्लादेश-भारत के बीच सबकुछ ठीक हो रहा है। और पीएम तारिक रहमान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ सकते हैं

भारत-चीन के बीच क्या सहमति बनी?
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय मीटिंग के दौरान क्या सहमति बनी इस पर विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है। दोनों पक्ष भारत-चीन संबंधों के प्रति आपसी सम्मान और संवेदनशीलता पर सहमत हुए। विदेश के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

Next Post

करोड़ो का बिजली बिल वसूलने में विभाग को छूट रहा पसीना

Wed Sep 16 , 2026
रीवा:जिले में सभी तरह के विद्युत कनेक्शन पर विभाग का लगभग 500 करोड़ से अधिक का एरियर्स बकाया है. जिसकी वसूली में विभाग के अधिकारियों को पसीना छूट रहा है. अकेले शासकीय विभागों पर लगभग 64 करोड़ बिल बकाया है. लगातार नोटिस के बाद भी पैसा नही आ रहा है. […]

You May Like