
तेंदूखेड़ा/दमोह.थाना तेन्दूखेड़ा में मां की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.घटना 05 अप्रैल 2026 को मृतिका हल्कीबाई पति स्व. हरिराम यादव उम्र 65 वर्ष निवासी सेहरी का शव जली अवस्था में घर में होने की सूचना प्राप्त हुई थी.थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर सूचना तस्दीक की गयी, तो पाया गया कि मृतिका के पुत्र संतोष यादव ने गांजा व शराब पीने को रुपये न देने पर से अपनी मां के हाथ पैर रस्सी से बांधकर व मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव में आग लगा दिया. थाना तेन्दूखेड़ा में मृतिका के पुत्र संतोष यादव के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी की तलाश की गयी, जिसे 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक सुधीर भदौरिया व एसडीओपी अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा द्वारा टीम गठित कर आरोपी संतोष यादव निवासी ग्राम सेहरी को गिरफ्तार किया गया.
सराहनीय कार्य थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा निरी. रावेन्द्र बागरी, सउनि संजय सिंह, सउनि गजराज सिंह, प्र.आर. 799 बृजेश तिवारी, प्र.आर. 04 रविचन्द्र सेन, प्र.आर. 67 महेश सिंह, आर. 662 नीरज नामदेव, आर. 837 विशाल बैन, आर. 314 शैलेन्द्र बघेल, आर. 374 राममिलन घोषी, आर. 155 रणधीर दांगी, आर. 596 कुंवर सिंह, आर. 513 गोपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही.
