ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई, चार आरोपियों को पकड़ा

इंदौर: पार्किंग में खड़े ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाली गैंग को भंवरकुआं पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त किया है. आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.भंवरकुआं थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य क्षेत्रों में खड़े बड़े वाहनों से बैटरी चोरी होने की शिकायत मिली थी.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. इसमें एक संदिग्ध ऑटो दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक सहित चार आरोपियों मुदस्सीर खान उर्फ मेडी, रशीद खान, मोहसिन खान और सोनू उर्फ शाबाज शाह को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने बैटरी चोरी करना कबूल किया, जिसके बाद उनके कब्जे से दो बैटरियां और वारदात में उपयोग ऑटो एमपी 09 आरबी 2062 बरामद किया. पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों और उनके साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

मामले में पूछताछ की जा रही है…

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया. आरोपियों से अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है.

भंवरकुंआ थाना प्रभारी, संतोष दूधी

Next Post

चेतन नाथ के नशा नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, गांजा तस्करी में साथी अंकित गिरफ्तार

Thu Jul 30 , 2026
इंदौर:गांजा और एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार कुख्यात बदमाश चेतन नाथ के एक और साथी को द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अंकित यादव चेतन के साथ मिलकर नशे के कारोबार में शामिल था. करीब एक माह से उसकी तलाश कर रही पुलिस ने बुधवार को उसे […]

You May Like