जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छोटे भाई ने बड़े भाई पर बाइक चढ़ा दी। हादसे में गंभीर चोटेंं आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रांरभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों भाई मंदबुद्धि है।
अधारताल थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि सोमिन खम्परिया 38 वर्षीय और उसका छोटा भाई स्वप्रिल खम्परिया 20 वर्षीय दोनों निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मानसिक रूप से कमजोर है। शाम को दोनों भाई घर के बाहर थे, सोमिन बैठा था तभी बाइक लेकर स्वप्रिल पहुंचा और बड़े भाई पर चढ़ा दी। हादसे में गंभीर चोटें आने से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
