गहुली कर स्वागत किया
मक्सी :जैन तीर्थ में जैन साध्वी साध्य रत्ना श्री जी म सा एवं तारणरत्ना श्री जी म सा आदि थाना 2 का मंगल प्रवेश हुआ। मक्षी जी तीर्थ के सुश्रवक अम्बाराम राठौर की सांसारिक सुपुत्री का दीक्षा के 8 वर्ष बाद पहली बार गृह नगर मक्सी में आगमन हुआ। प्रवेश वरघोड़ा में जैन श्री संघ मक्सी सदस्य, राठौर परिवार एवं मक्सी नगर के समाज सेवी जन शामिल हुए।
मक्षी जी जैन तीर्थ में 14 अप्रैल 2017 को सुमित्रा राठौर (सांसारिक नाम)ने जैन दीक्षा अंगीकार कर जैन साध्वी साध्यरत्ना श्री जी म सा बनी।आचार्य जितरत्न सागर जी म सा एवं चंद्ररत्न सागर जी म सा की निश्रा एवं साध्वी गुणरत्ना श्री जी म सा की शिष्या बनी।दीक्षा के बाद से अलग अलग क्षेत्रों में विचरण करते हुए धर्म की गंगा बहाते हुए पहली बार मक्सी आए।
आशीर्वाद गार्डन पर नवकारसी के पश्चात प्रारंभ हुआ वरघोड़ा नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ जैन मंदिर पहुंचा जहां दर्शन के बाद प्रवचन हुए।नवरत्न श्राविका मंडल एवं पार्श्व महिला मंडल की बहनों ने महाराज साहब को अक्षत (चावल) से वद्यामना कर पात पर विराजमान किया।प्रवचन के बाद जैन श्री संघ मक्सी द्वारा साध्वी साध्यरत्ना श्री जी म सा के सांसारिक पिता अम्बाराम राठौर का अभिनंदन बहुमान किया।
