रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने टूरिज्म क्षेत्र के बड़े निवेशकों, होटल व्यवसायियों से दिन भर की वन टू वन चर्चा

ग्वालियर। आज यहां चल रही रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टूरिज्म क्षेत्र के बड़े निवेशकों, होटल व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स से वन टू वन चर्चा की एवं टूरिज्म क्षेत्र में निवेश के लिए ऑफर लैटर दिए।

सीएम ने कॉन्क्लेव में जिन निवेशकों से चर्चा की उनमें नीमराना होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमन नाथ, भारत और दक्षिण एशिया एकौर के उपाध्यक्ष संचालन विनीत मिश्रा, भारतीय टूर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रवि गोसाईं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक के के मुहम्मद, आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर इन इंडिया के सीईओ रतीश नंदा, असद लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस्सार समूह और एविड लर्निंग के सीईओ रॉयल ओपेरा हाउस मुंबई के क्यूरेटर, अंकुर माहेश्वरी, निदेशक मॉडर्न मस्ती प्राइवेट लिमिटेड, आकाश भाटिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिबरेट होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (अलिवा होटल्स एंड रिसॉर्टस), आरती भट्ट, निदेशक आर्चर हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड, विकास अहलूवालिया, महाप्रबंधक एवं राष्ट्रीय प्रमुख जोन बाय द पार्क होटल्स एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स, चेतन बोहरा, सह-संस्थापक, निवेशक वेडिंगलाइन, मनीष सिंघल, सीईओ आई एक्सप्लोर एडवेंचर एक्टिविटीज एलएलपी, मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष समर्थ सौम्या समूह, सचिन गुप्ता, निदेशक डांग्याच ग्रुप प्रमुख हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, पर्यटन, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी उपस्थित रहे।

Next Post

CM डॉ यादव के कार्यक्रम से पहले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

Sat Aug 30 , 2025
छतरपुर। छतरपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सीएम मोहन यादव श्रीकृष्ण महोत्सव कार्यक्रम में से पहले कार्यक्रम की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए। ओरछा रोड थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब […]

You May Like

मनोरंजन