
छतरपुर। छतरपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सीएम मोहन यादव श्रीकृष्ण महोत्सव कार्यक्रम में से पहले कार्यक्रम की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए।
ओरछा रोड थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एनएसयूआई अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी को सिविल लाइन थाने ले जाया गया है, जहां उन्हें बैठाकर रखा गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई संभावित विरोध और नारेबाजी को रोकने के लिए की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें बिना कारण गिरफ्तार किया गया है और उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
