सिविल लाइन पुलिस ने चार मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार किए

छतरपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में कई पूर्व अपराधी भी शामिल हैं।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पन्ना नाका और ग्राम धड़ारी में मोबाइल झपटमारी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। प्रशिक्षित पुलिस टीम ने अधिकृत पोर्टल के माध्यम से आरोपियों की तलाश कर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पन्ना नाका प्रकरण में आरोपी रामबाबू राजपूत और नीरज कोंदर को पकड़ा गया। इनके पास से सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल और घटना में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग ₹50,000) बरामद की गई।

ग्राम धड़ारी प्रकरण में आरोपी विनोद तिवारी और धर्मेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया।

आरोपी विनोद पर आबकारी अधिनियम के 6, नीरज पर मारपीट के 2, जबकि धर्मेंद्र और रामबाबू पर मारपीट के एक-एक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन वाल्मीकि चौबे और साइबर सेल टीम की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुई।

Next Post

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

Sat Aug 30 , 2025
निवास। निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। निवास-मंडला मार्ग पर ग्राम सिंगपुर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूली बच्चों सहित लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, […]

You May Like