त्यौहार पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं

भैंसदेही। आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक एसडीएम अजीत मरावी की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। जिसमें त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी नीरज पाल ने कहा कि डीजे बजाने के पहले अनुमति लेना जरूरी है। इस अवसर पर एसडीओपी भूपेन्द्र मौर्य ने कहा कि शांति समिति का मुख्य उद्देश्य समुदायिकता को मजबूत करना है। इस दौरान पुलिस और समुदायों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया। एसडीओपी भूपेन्द्र मौर्य ने त्योहारों के दौरान शांति और सदभाव के साथ पर्व मनाने की अपील आम लोगों से की। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि आगामी पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी तरह की हुड़दंग होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे। उन्होंने कहा कि नियम तोडऩे वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

केंद्रीय जेल इंदौर में धूमधाम से मनाया गया फाग बसंत महोत्सव

Tue Mar 11 , 2025
ढोलक और मांदल की थाप पर खूब मची भगोरिया की धूम इंदौर. केंद्रीय जेल इंदौर में जेल फाग बसंत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान जेल में ढोलक और मांदल की थाप पर लोग झूमते हुए नजर आए. इस खास अवसर पर शहर की नाट्य मंडली द्वारा श्रीकृष्ण-राधा फाग […]

You May Like