केंद्रीय जेल इंदौर में धूमधाम से मनाया गया फाग बसंत महोत्सव

ढोलक और मांदल की थाप पर खूब मची भगोरिया की धूम

इंदौर. केंद्रीय जेल इंदौर में जेल फाग बसंत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान जेल में ढोलक और मांदल की थाप पर लोग झूमते हुए नजर आए. इस खास अवसर पर शहर की नाट्य मंडली द्वारा श्रीकृष्ण-राधा फाग नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी गई, जिसने समूचे माहौल को रंग-बिरंगे उल्लास से भर दिया.

अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर ने बताया कि जेल परिसर में फाग बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान बंदियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी. कार्यक्रम के दौरान गायक कलाकारों ने होली के सदाबहार गीतों से समां बांधा, जिससे उपस्थित सभी लोग झूम उठे. इसके साथ ही, केंद्रीय जेल के बंदियों ने भी भगोरिया नृत्य प्रस्तुत कर फाग उत्सव की शोभा बढ़ाई. इस आयोजन से जेल में बंद बंदियों में बसंती उमंग और सौहार्द साफ दिखाई दे रहा था. आयोजन में उप जेल अधीक्षक संतोष लाडिया, नागर, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी सहित केंद्रीय जेल इंदौर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की और इसे एक सकारात्मक पहल बताया, जिससे बंदियों में सामाजिक मूल्यों और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है. जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने नव भारत से चर्चा में बताया कि इस आयोजन ने न केवल फाग महोत्सव की छटा बिखेरी, बल्कि जेल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी किया.

Next Post

14.68 एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue Mar 11 , 2025
ड्रग्स और मोबाइल व बाइक सहित दो लाख का माल जब्त इंदौर. शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जिसके तहत 14.68 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक बाइक और एक मोबाइल सहित करीब 2 लाख […]

You May Like