कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र खोलने का झांसा देकर 7.50 लाख ऐंठे

जबलपुर: कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र खोलने का झांसा देकर स्वयं को एचसीएल कंपनी का कर्मचारी बताकर कम्पनी द्वारा 250 रुपये प्रति परिक्षार्थी से लाभ का आश्वसन देकर 50-50 प्रतिशत का एग्रीमेन्ट मेल के जरिये साईन करवाकर जालसाज ने महाविद्यालय संचालक को 7, 75, 047 रुपये की चपत लगा दी।पुलिस के मुताबिक विजय कुमार शर्मा पिता बी. आर. शर्मा निवासी तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे मंडला में संचालित जानेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय, धमनगावं, डिंडौरी जिला डिंडौरी म.प्र. में महाविद्यालय का संचालक है।

उसके पास अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तीन मोबाइल नंबरों से किसी विवान ठाकुर का फोन आया जिन्होंने स्वय को एचसीएल कंपनी का कर्मचारी बताया। एचसीएल एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, मोबाइल धारक के द्वारा महाविद्यालय में ऑनलाईन परीक्षा केन्द्र खोलने की बात कहीं। इस पर महाविद्यालय की प्राचार्य से राय ली उनके द्वारा यह प्रस्ताव उचित बताया गया।

उनके अनुसार यह एक आदिवासी अंचल है, जहां इस प्रकार के परीक्षा केन्द्र की सुविधा आस पास नहीं है। छात्र हित को ध्यान में रखते हुये प्रपोजल स्वीकार कर लिया। कालेज में आनलाईन परीक्षा केन्द खोलने का झांसा देकर एचसीएल कम्पनी द्वारा 250 रुपये प्रति परिक्षार्थी से लाभ का आश्वासन दिया गया और एचसीएल कम्पनी से 50-50 प्रतिशत का एग्रीमेन्ट मेल के जरिये साईन करवाकर धोखाधड़ी कर रकम ट्रांसफार करवा ली गई।
कंपनी का लैटर है देख आगे बढ़ाई डील, सामग्री नहीं पहुंची-
महाविद्यालय संचालक ने बताया कि एचसीएल कंपनी के लैटर हैड में जीएसटी एवं पैन नंबर सहित बिजनेस डेवलपमेंट रिपोर्ट मेल के माध्यम से प्रेषित किया गया जिससे प्रेरित होकर डील को आगे बढ़ाया गया। उनके द्वारा कॉलेज के लोकेशन की जानकारी कॉलेज की फोटो व जिन कमरो में सेंटर खोला जाना है उन सभी की फोटो उनके व्हाट्सअप नंबर पर मंगवाया गया।

डील के अंतर्गत परीक्षा केन्द स्थापना में कुल लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा कंपनी का एवं 50 प्रतिशत हिस्सा महाविद्यालय का होना तय किया गया था, जिसके तहत उनके द्वारा गवर्नमेंट ऑफ कर्नाटका द्वारा जारी ई- स्टाम्प पेपर पर पार्टनरशिप एंग्रीमेट तैयार किया गया। महाविद्यालय के द्वारा एचसीएल को कुल सात लाख पचहत्तर हजार सैतालिस रूपये का भुगतान किया गया लेकिन सामाग्री अभी तक अप्राप्त है। सामग्री उक्त तिथि के पश्चात 24 जून 2025 तक भी न पहुंचने पर महाविद्यालय के समस्त मोबाईल नम्बरों पर बात करने की कोशिश की गई पर समस्त नम्बर बंद आ रहे है।

Next Post

धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर मामला दर्ज

Sat Sep 6 , 2025
सागर। कोतवाली थाना अंतर्गत बगैर अनुमति के वाहन रैली निकालकर धार्मिक उन्माद और लोगों में वैमनस्यता फैलाने वाले तीन नामजद और अन्य अज्ञात युवकों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है. कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर […]

You May Like