500 में 497 अंक लाकर अवनीश नाई ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया, परिवार में जश्न

सिंगरौली: नगवा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के छात्र अवनीश नाई ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। अवनीश की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अवनीश कुमार नाई, पिता सच्चिदानंद नाई, नंद विहार सिंगरौली के निवासी हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार जनों में जश्न का माहौल है और लोग बधाइयां देने पहुंच रहे हैं। अवनीश की इस सफलता ने जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

Next Post

राहुल गांधी ने हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Wed Apr 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और राज्य की प्राकृतिक सुंदरता तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। श्री गांधी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हिमाचल प्रदेश की पावन धरा के […]

You May Like