चाकू-बका चला, दो घायल 

जबलपुर।‌ हनुमानताल थाना क्षेत्र में जहां चाकूबाजी हुई तो लार्डगंज थाना क्षेत्र में चाकू के साथ बका चला। हमले में दो लोग घायल हो गए‌।

हनुमानताल पुलिस ने बताया कि बबलू अंसारी 50 वर्ष निवासी बहोराबाग हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोह. अनवर उर्फ अन्नू ने चाकू से हमलाकर बेटे सैफुल के दोनों कलाइ में चोट पहुॅचा दी, वह बीच बचाव किया तो तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। इसी तरह लार्डगंज थाने में नवीन श्रीवास्तव 24 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग डेढ़ दो बजे के बीच 3 लडके आये और बोले कि हम इस क्षेत्र के गुण्डे हैं, कहते हुये शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो एक लड़के ने पीछे से उसके बाल पकड़ लिये, 2 लड़कों ने चाकू एवं बका से हमलाकर कमर के उपर नीचे चोट पहॅुचा दी, तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की स्मृति में ग्वालियर में होगी कैबिनेट बैठक

Thu Jun 19 , 2025
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके सम्मान में ग्वालियर में मंत्री परिषद की बैठक होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर की धरती पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान विभूतियों ने देश […]

You May Like

मनोरंजन