
सीधी। महिला के साथ छेड़खानी एवं मारपीट की धमकी देने के मामले में कुसमी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राधिका प्रसाद कुशवाहा पिता राम सुंदर कुशवाहा उम्र 50 वर्ष निवासी जूरी, थाना कुसमी के द्वारा पीड़िता के घर में घुसकर छेड़खानी करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी देने लगा । पीड़िता ने कुसमी थाना में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया।कुसमी पुलिस ने अपराध क्रमांक 132/25, धारा 333 ,74, 75,(1)(1)बीएनडीएस3(1(डब्ल्यू-1)32 व्हीए, एससी /एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
