तीन साल से अधूरा भवन, सीएम राईज स्कूल बरका में छात्र-शिक्षक परेशान

सिंगरौली। विकास खण्ड देवसर के सीएम राईज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरका के अतिरिक्त कक्ष भवन पिछले तीन वर्षो से निर्माणाधीन है। जबकि बरका पिछले डेढ़ वर्षो से सीएम राईज विद्यालय घोषित है। भवन के अभाव में छात्रों एवं शिक्षको को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

दरअसल बरका में सीएम राईज स्कूल के उन्नयन के पूर्व अतिरिक्त कक्ष के लिए राशि मंजूर हुई है। पिछले तीन वर्षो में भी अतिरिक्त कक्ष भवन का कार्य पूर्ण न होने से यहां के छात्रों को एक कक्ष में कई सेक्सन के छात्र एक साथ बैठने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि उक्त विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 1250 के पार है। क्रियान्वयन एजेंसी की लापरवाही से तीन साल में भी भवन का कार्य पूर्ण न होने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी संविदाकार एवं क्रियान्वयन एजेंसी को कोस रहे हैं। आरोप लग रहा है कि ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा यहां के छात्रों एवं शिक्षको को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट किया है।

वर्ष 2023 में मिला था सीएम राईज स्कूल का तमंगा

वर्ष 2023 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरका को सीएम राईज स्कूल का तमंगा मिला था और यहां के रहवासियों को आश्वस्त किया गया था कि सीएम राईज भवन जल्द मंजूर होकर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। ताकि छात्र-छात्राओं को सर्व सुविधा युक्त बेहतर शिक्षा मिल सके। लेकिन करीब ढाई साल बाद भी सीएम राईज नये भवन का कार्य भी आरंभ नही हुआ और वर्ष 2022 से अतिरिक्त कक्ष के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। किंतु कियान्वयन एजेंसी आरईएस के अधिकारियों की लापरवाही एवं घोर उदासीनता के चलते भवन का कार्य पूर्ण नही हो पाया है। जबकि विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जिला पंचायत सीईओ एवं डीईओ को कई बार पत्र भी लिख चुके हैं। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है।

इनका कहना:-

पुराने स्कूल भवन में छोटे-छोटे भवन हैं। जहां छात्रों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि इस भीड़-भाड़ में पठन-पाठन कार्य प्रभावित होता है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक भी समस्याओं से अवगत हैं।

मनीष कुमार यादव

कक्षा 12वीं (विज्ञान समूह), बरका

इनका कहना:-

विद्यालय में भवन की कमी होने से एक साथ दर्जनों छात्र-छात्राएं अध्यापन करने के लिए बेवस हैं। कक्षों में छात्र संख्या ज्यादा होने से पठन-पाठन में काफी समस्या हो रही है।

मधु सोनी

कक्षा 10वीं, बरका

इनका कहना:-

दो-तीन साल से भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विद्यालय में पर्याप्त कक्ष न होने से हम सब को पढ़ाई करने में काफी दिक्कते हो रही हैं। एक साथ छात्रों को बैठना पड़ रहा है। यह समस्या कई वर्षो से है।

अंजू कुशवाहा

कक्षा 10वीं, बरका

इनका कहना:-

भवन के अभाव में एक टेबिल पर छ:-छ: छात्र-छात्राएं एक साथ बैठ रहे हैं। करीब तीन साल वर्षो से अतिरिक्त विद्यालय भवन के कक्ष का निर्माण कार्य चल रहा है। करीब तीन साल में भी भवन का कार्य पूर्ण नही हो पाया है।

अरूण कुमार कुशवाहा

कक्षा 12वीं (विज्ञान समूह), बरका

Next Post

सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कलेक्टर को लिखी चिट्ठी, राजनीतिक दबाव के चलते रोके जा रहे काम

Fri Aug 29 , 2025
रीवा। रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय मिश्रा ने कलेक्टर को लिखे एक पत्र में दुख जताते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के साथ प्रशासन भी दोहरा मापदंड अपना रहा है। इस क्षेत्र में संचालित सेवा सहकारी समितियो को डीएपी एवं यूरिया खाद की आपूर्ति नहीं […]

You May Like