मैहर पुलिस ने पकड़े छह जुआरी

सतना: कोतवाली मैहर की मां शारदा धाम चौकी पुलिस ने आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर कार्रवाही की है। सटीक सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने आरोपी मिंटू उर्फ शशी प्रकाश सोनी, विवेक चौरसिया, रामजी गुप्ता, भोलू खटीक, जवाहर उर्फ कल्लू लोधी, नारायण लोधी सभी निवासी मैहर को जुआ खेलते हुए पकड़ा है।

इनके कब्जे से इनोवा कार एमपी 19 सीबी 3723, 30200 रुपए नकदी, 3 बाइक, 5 मोबाइल जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाही में एएसआई अरविंद द्विवेदी, अशोक सिंह, कुदीप पटेल, पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक सतीश, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, अखिलेश निगम, राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Next Post

शीर्ष 10 की सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,16,544 करोड़ रुपये बढ़ा

Sun Oct 19 , 2025
मुंबई, 19 अक्टूबर (वार्ता) पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में रही रिकॉर्ड तोड़ तेजी से बीएसई की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण 2,16,544 करोड़ रुपये बढ़ा जबकि अन्य तीन का 61,799 करोड़ रुपये घट गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) सबसे […]

You May Like