सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कलेक्टर को लिखी चिट्ठी, राजनीतिक दबाव के चलते रोके जा रहे काम

रीवा। रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय मिश्रा ने कलेक्टर को लिखे एक पत्र में दुख जताते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के साथ प्रशासन भी दोहरा मापदंड अपना रहा है। इस क्षेत्र में संचालित सेवा सहकारी समितियो को डीएपी एवं यूरिया खाद की आपूर्ति नहीं किए जाने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में 7 सेवा सहकारी समितियां हैं लेकिन अधिकांश सेवा सहकारी समितियो द्वारा डीएपी एवं यूरिया का उठाव न किए जाने की वजह से एवं कई बार आग्रह करने के बाद भी सेमरिया नगर में यूरिया एवं डीएपी के शासन द्वारा नगद बिक्री हेतु अधिकृत व्यवस्था न किए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में इन्होंने कहा है कि नगद खाद बिक्री हेतु प्रथक से काउंटर की स्थापना कर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए तथा किसान हित में प्राथमिकता के साथ सेमरिया नगर में एक डीएपी एवं यूरिया का शासकीय विक्रय केंद्र भी संचालित कराया जाए। इन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि आरडीएस योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को विभाग द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद भी नहीं कराया जा रहा है जबकि जिला प्रशासन एवं विभाग को कई बार इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए आग्रह किया गया लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते जिला प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का निर्वाचित विधायक होने के कारण बिजली व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को बाधित किया जा रहा है। पत्र में श्री मिश्रा ने यह भी उल्लेखित किया है कि जिला प्रशासन से खाद बिजली एवं सांवरिया में संचालित स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की आपूर्ति बाबत कई बार जिला प्रशासन को पत्र समय-समय पर लिखे गए लेकिन पत्रों पर कार्यवाही आज भी अपेक्षित है।

विधायक अभय मिश्रा ने कहा है कि खाद की आपूर्ति सेवा सहकारी समितियो में अविलंब उपलब्ध कराकर एवं अन्य समस्याओं का निराकरण कर अवगत कराने का कष्ट करें, अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

Next Post

नगर निगम की सामान्य सभा बैठक : दूसरे दिन भी चला हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Fri Aug 29 , 2025
जबलपुर। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के दूसरे दिन भी सदन में नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। विपक्ष के पार्षदों ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा व्यवस्था के फेल होने और बदहाल सड़कों के मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की वहीं सत्ता पक्ष के […]

You May Like