खंडवा बडौदा स्‍टेट मार्ग का होगा चौड़ीकरण, पोल शिफ्ट का कार्य जल्द शुरू होगा 

आलीराजपुर। शहर की प्रमुख मार्ग खंडवा बडौदा स्‍टेट मार्ग में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जल्द ही पोल शिफ्ट कर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह जानकारी कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने दी।

 

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बताया कि शहर के मध्य इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए पोल शिफ्ट कर सड़क चौड़ीकरण की योजना पूर्व में बनाई गई थी , वरिष्‍ठ कार्यालय से प्राप्‍त स्‍वीकृति एवं बजट के बाद इस योजना को अब मूलरूप दिया जाएगा । जल्‍द ही नियमानुसार कार्यवाही कर कार्य प्रारंभ कर मुख्‍यालय पर लोगो को आवगमन में राहत मिलेगी ।

सहायक प्रबंधक एमपीआरडीसी श्री प्रदीप चौहान ने बताया कि पूर्व में इस योजना के कलेक्‍टर श्रीमती माथुर द्वारा वरिष्‍ठ कार्यालय को पत्र के माध्‍यम से अवगत कराया ,वरिष्‍ठ कार्यालय से मांग अनुसार स्‍वीकृति प्राप्‍त हो चुकी है बजट आवंटन होने के पश्‍चात पोल शिफ्ट और सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने से खंडवा बडौदा स्‍टेट मार्ग पर यातायात सुचारु होगा और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

Next Post

न्याय का मकसद पूरा करने होना चाहिये शक्ति का इस्तेमाल

Mon Jan 5 , 2026
जबलपुर। आपसी समझौता का आवेदन ट्रायल कोर्ट द्वारा निरस्त किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट जस्टिस बी पी शर्मा की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि कानून के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल बहुत सावधानी किया जाना चाहिये। जिससे कोर्ट प्रोसेस का गलत […]

You May Like