इंदौर: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश द्वारा सोने का हार चोरी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि आनंद अस्पताल के पास बापू नगर में रहने वाले गंगा लोगरे उम्र 38 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर पुराना उपयोग किया हुआ सोने का गले का हार चोरी कर ले गया.
घटना के समय मकान सूना था, जिसका फायदा उठाकर बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया. क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है.
