अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: छतरपुर में फेसबुक यूजर के खिलाफ केस दर्ज

छतरपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में एक फेसबुक यूजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र से एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें फेसबुक यूजर प्रशांत मेहता पर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत की जांच के बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अभद्र या आपत्तिजनक टिप्पणी करना कानूनन अपराध है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या समाज में वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री से बचने की अपील की है।

Next Post

विनोद जैन व्हाईट हाउस के संयुक्त अध्यक्ष पद प्रत्याशी, सुरेश बंसल से मुकाबला

Thu Jun 18 , 2026
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में व्हाईट हाउस ने अपना संयुक्त अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया हैं। मार्बल व्यापारी डा. विनोद जैन व्हाईट हाउस से संयुक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे। इस पद पर क्रियेटिव हाउस ने सुरेश बंसल को पहले से ही […]

You May Like