सडक़ रेस्टोरेशन का कार्य देखने पहुंचे निगम आयुक्त

रीवा। शहर में संचालित सीवेज एवं पेयजल परियोजनाओं के कार्यों को लेकर नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने गुरुवार को स्थलीय मौका निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने नीम चौराहा एवं शिवनगर क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यों की स्थिति देखी एवं रोड रेस्टोरेशन की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि खुदाई उपरांत सडक़ों को शीघ्र मोटरेबल बनाया जाए तथा रोड रेस्टोरेशन का कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बरसात प्रारंभ होने के पूर्व सभी रेस्टोरेशन कार्य हर हाल में पूर्ण किए जाएं. साथ ही कार्यस्थलों पर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, बैरिकेडिंग एवं संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो. शिवनगर क्षेत्र में निगम आयुक्त ने चल रहे वाटर पाइपलाइन बिछाने के कार्य का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की गति बढ़ाने एवं जल कनेक्शन संबंधी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. साथ ही नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहे.

Next Post

महंगाई का झटका: इंदौर में पेट्रोल 109 और डीजल 95 के पार

Fri May 15 , 2026
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। देशभर में अलग-अलग राज्यों में ईंधन के दाम बढ़ने के क्रम में अब इंदौर में भी नई दरें लागू हो गई हैं। नई कीमतों के अनुसार, इंदौर में पेट्रोल पहले 106 रुपए 54 पैसे प्रति […]

You May Like