राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

जयपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 52वें मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छी लग रही है। रियान पराग की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। इसी वजह से वो आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। जल्द ही वो वापसी करेंगे। शिमरोन हेटमायर टीम में आए हैं। मैं इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं।

वही गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा वापस आए हैं। आपको अपनी ताकत पर टिके रहना जरूरी है। हमारे ज्यादातर मैच काफी क़रीबी रहे हैं। देखते हैं कि पहले कुछ ओवर्स में चीजें किस तरह की जाती हैं। हम पार स्कोर से 15-20 रन ज्यादा ही बनाना चाहते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

गुजरात टाइटन्स (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यशराज पुंजा।

 

 

 

Next Post

कटनी की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बनेगा पीर बाबा का उर्स 

Sat May 9 , 2026
​कटनी। शहर की ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करने वाला हज़रत इशाह दाता चिश्ती (र.अ.) का सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। आगामी 10 और 11 मई को आयोजित होने वाला यह उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन […]

You May Like