उलान बातोर, 22 अक्टूबर (वार्ता) मंगोलिया में खसरे के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13,532 हो गयी है। राष्ट्रीय संचारी रोग केंद्र (एनसीसीडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी ।
इस बीच इस संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 13,514 हो गयी है। इस समय इस रोग से पीड़ित सात लोग अस्पताल में हैं।
एनसीसीडी ने बताया कि अधिकांश संक्रमण के नये मामले स्कूली बच्चों में पाए गये हैं जिन्हें खसरे के टीके की केवल एक खुराक दी गयी थी। इसे देखते हुए माता-पिता को सलाह दी गयी है कि वे अपने बच्चों को खसरे के दोनों टीके लगवाकर इस संभावित गंभीर बीमारी से बचाएं।
गौरतलब है कि खसरा एक अत्यधिक संक्रामक विषाणु जनित रोग है जो छींकने, खांसने और सीधे संपर्क से फैलता है।
इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, सूखी खांसी, नाक बहना, गले में खराश और आँखों में सूजन शामिल हैं। टीकाकरण से इस बीमारी को रोका जा सकता है।
Next Post
युगांडा में भीषण सड़क हादसा: 63 लोगों की मौत, कई घायल
Wed Oct 22 , 2025
कम्पाला, 22 अक्टूबर (वार्ता) युगांडा में बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। यह दुर्घटना कम्पाला–गुलु हाईवे पर स्थित कितालेबा गांव के पास आधी रात सवा बारह बजे हुई। युगांडा पुलिस के मुताबिक, हादसे में […]

You May Like
-
7 months ago
झपकी, हाईटेंशन लाइन और अज्ञात वाहन बने मौत की वजह
-
6 months ago
वेतन विसंगति पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
-
11 months ago
तत्परता तथा युद्ध कौशल बनाए रखना समय की आवश्यकता
-
11 months ago
आठवां वेतन आयोग: जानिए कितना बढ़ सकता है आपका वेतन
