
जबलपुर । कटंगी दमोह रोड पर शनिवार शाम को एक 16 चक्का ट्रक ने युवक को कुचल दिया,जिससे युवक की मौत हो गई । पोला तिराहे के पास यह एक्सीडेंट हुआ जिसमें तेल टैंकर जो की जबलपुर से दमोह रोड जा रहा था इस दौरान एक युवक जिसका नाम दुर्गेश झारिया बताया जा रहा है और जो कि समीप के गांव कूड़ा का रहने वाला था । इस तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर कटंगी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जप्त कर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। ट्रक क्रमांक जी जे 39 टी 8129 था। फिलहाल कटंगी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वही मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
