एसपी ने सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए किया प्रेरित

सिंगरौली । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में स्नेह, अपनत्व और उत्साह से भरा भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला। शास. कन्या उमावि बैढ़न, उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उमावि बैढ़न एवं संस्कार वैली विद्यालय बैढ़न की छात्राओं ने एसपी सियाज केएम के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

राखी लेकर पहुंची छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बच्चियों ने पुलिस अधीक्षक को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। छात्राओं के स्नेह से पूरा वातावरण आत्मीय और भावपूर्ण हो उठा। पुलिस अधीक्षक ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की। इस अवसर पर एसपी ने छात्राओं से सहज एवं आत्मीय संवाद किया। उन्होंने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर मेहनत करने तथा सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगे कहा कि रक्षाबंधन का यह पवित्र बंधन स्नेह के साथ विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में वे बिना झिझक अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस से संपर्क करें।

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित

Thu Aug 27 , 2026
रीवा, विगत दिनों रीवा जिले में हुई मूसलाधार बारिश के कारण आए बाढ़ के संकट के दौरान लक्ष्मणबाग स्थित गौशाला जलमग्न हो गई थी. इस विकट स्थिति में अपनी जान की परवाह न करते हुए गौशाला के कर्मचारियों ने तत्परता से काम किया और एक-एक गाय को सुरक्षित स्थान पर […]

You May Like