12 दिन से लापता किशोरी बरामद, आरोपी पर दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई

सीधी। थाना जमोड़ी पुलिस ने 12 दिन से लापता नाबालिग किशोरी को बरामद कर आरोपी पर दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा गुम नाबालिग बालिका को तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 06 जून‌ 2026 को फरियादिया द्वारा थाना जमोड़ी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सीधी गई हुई थी। घर वापस लौटने पर उसकी लगभग 16 वर्ष 05 माह आयु की नाबालिग पुत्री घर पर नहीं मिली। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चला। फरियादिया ने आशंका व्यक्त की कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जमोड़ी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर नाबालिग बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर बालिका को दस्तयाब किया गया।

अपहृता ने पूंछताछ में बताया कि विधि विरुद्ध बालक द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। कथन के आधार पर प्रकरण में विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराएं बढ़ाई जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। तत्पश्चात बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना जमोड़ी पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की परिजनों द्वारा सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया। कार्रवाई में उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक गोविंद सिंह, प्रधान आरक्षक कुसुम, आरक्षक राजू यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027: IIT दिल्ली बना भारत का नंबर-1 संस्थान, दुनिया की टॉप 100 सूची से भारत बाहर

Thu Jun 18 , 2026
नई दिल्ली। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी कर दी गई है। इस वैश्विक रैंकिंग में दुनिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन शिक्षा की गुणवत्ता, शोध क्षमता, अंतरराष्ट्रीय पहचान, रोजगार उपलब्ध कराने की क्षमता और स्थिरता जैसे कई मानकों के आधार पर किया गया है। रैंकिंग में भारतीय संस्थानों का […]

You May Like