दूषित जल त्रासदी: राहुल गांधी का कल इंदौर दौरा, सुबह 11 बजे पहुंचेंगे, दोपहर 2.30 बजे दिल्ली लौटेंगे

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे दूषित जल आपूर्ति के कारण जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। यह दौरा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और जमीनी स्तर पर हालात की गंभीरता को समझने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी सुबह 9.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली से प्रस्थान कर करीब 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से इंदौर एयरपोर्ट से बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे और लगभग 11.45 बजे वहां पहुंचेंगे। बॉम्बे हॉस्पिटल में वे जल प्रदूषण की घटना के कारण भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।

दोपहर 12.15 बजे वे भागीरथपुरा के लिए रवाना होंगे, जहां करीब एक घंटे तक जल प्रदूषण त्रासदी से प्रभावित परिवारों से भेंट करेंगे। इसके बाद वे इंदौर एयरपोर्ट लौटकर दोपहर 2.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Next Post

रेल ट्रैक पर लैंड कराया विमान, फेक वीडियो वायरल 

Fri Jan 16 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय के जबलपुर स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें हवाई जहाज को रेलवे स्टेशन पर लैंड करता दिखाया गया है। फेक वीडियो में एक युवक बता रहा है कि पायलट को रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। खमरिया थाना […]

You May Like