पनामा में नाव डूबने से एक बच्चे की मौत

पनामा सिटी 23 फरवरी (वार्ता) पनामा के उत्तरपूर्वी तट पर शुक्रवार रात 19 यात्रियों को ले जा रही एक नाव डूब गई, जिसमें आठ वर्षीय वेनेजुएला के एक बच्चे की मौत हो गई।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय सीमा सेवा सेनाफ्रंट ने बताया कि नाव पर कुल 21 लोग सवार थे। इनमें कोलंबिया और वेनेजुएला के 19 प्रवासी और दो पनामा के चालक दल के सदस्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि कि नाव पर सवार शेष 20 लोगों को बचा लिया गया और एक बच्चे की मौत हो गयी। घायलों का इलाज किया गया और मानवीय सहायता दी गईं।

सेनाफ्रंट के अनुसार समुद्र में उथल-पुथल और खराब मौसम के कारण जहाज पनामा के स्वदेशी प्रांत गुना याला क्षेत्र में डूब गया।

Next Post

इजरायल ने फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली स्थगित की

Sun Feb 23 , 2025
यरूशलेम 23 फरवरी (वार्ता) इजरायल ने गाजा पट्टी से रिहा किए गए बंधकों के साथ ”अपमानजनक व्यवहार” के बीच 22 फरवरी को पहले से निर्धारित फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली को स्थगित कर दिया। सूत्रों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी […]

You May Like