पवई में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: युवक ने प्रेमिका की हत्या कर खुद को भी मार डाला

पवई। पवई नगर के वार्ड 14 स्थित अंबेडकर पार्क क्षेत्र में बुधवार दोपहर प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद ने दो जिंदगियां लील लीं। आरोपी युवक ने पहले प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला किया, फिर खुदकुशी कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, चौमुखा निवासी और सुनवानी में शादीशुदा 37 वर्षीय रजनी शुक्ला पिछले 4 माह से बेटी के साथ अंबेडकर पार्क में लक्ष्मी सोनी के मकान में किराए पर रह रही थीं। उनका छोटी सुनवानी निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र तिवारी से लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सुरेंद्र रजनी के घर पहुंचा। उसने रजनी की बेटी को बाहर भेज दिया और अंदर विवाद शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान सुरेंद्र ने धारदार हथियार से रजनी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद पर वार कर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पवई एसडीओपी भावना दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीओपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के सही कारण स्पष्ट होंगे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Next Post

मोदी सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण का गौरवशाली कार्यकाल: रीती

Wed Jun 10 , 2026
सीधी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय गणेश मंदिर में सुंदरकांड का पाठ सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सुंदरकांड, गणेश वंदना, आरती के सामूहिक पाठ के पश्चात सीधी विधायक श्रीमती […]

You May Like