बुजुर्गों से कराया भूमिपूजन व लोकार्पण

सीहोर। ग्रामीण क्षेत्र मुंजखेड़ा, जमुनिया, शेखपुरा के बुजुर्गों को विधायक सुदेश राय ने मंगलवार को बड़ा सम्मान दिया. उप स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया तालाब, उप स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा, श्यामपुर रोड से ग्राम मुंजखेड़ा तक मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन और लोकार्पण विधायक सुदेश राय ने क्षेत्र के बुजुर्गों से कराया. भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के सरपंच सचिव भाजपा मंडल पदाधिकारी ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे.

इस अवसर पर विधायक राय ने कहा कि नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया तालाब का निर्माण 55.08 लाख रुपए से किया गया है. उप स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा का निर्माण भी 55.08 लाख से हुआ है. श्यामपुर रोड़ से ग्राम मुंजखेड़ा तक मार्ग निर्माण 94.02 लाख रुपए से होगा. भूमि पूजन लोकार्पण कार्यक्रम में दोराहा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, गोविंद पाटीदार, दिनेश मेवाड़ा, एलम दांगी, अरविंद सिंह दांगी, पवन पाटीदार राम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण जन मौजूद थे.

इसी तरह सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया कला एवं शेखपुरा में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन विधायक सुदेश राय द्वारा किया गया. विधायक श्री राय ने स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ बनाने में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. इन स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी.

 

 

Next Post

निगमायुक्त ने दो स्वास्थ्य अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकी

Wed Nov 4 , 2026
भोपाल। निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर में सफाई और हलालपुर पटाखा बाजार की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. बैरागढ़ में सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए. पटाखा दुकानदारों को अग्निशमन व्यवस्था की कमियां तत्काल दूर […]

You May Like