भोपाल। निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर में सफाई और हलालपुर पटाखा बाजार की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. बैरागढ़ में सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए. पटाखा दुकानदारों को अग्निशमन व्यवस्था की कमियां तत्काल दूर करने के नोटिस जारी करने को कहा.
