चिता से मानव शव का मांस खाने वाली अघोरी हिरासत में

उज्जैन. चक्रतीर्थ शमशान घाट पर जलती चिता से मानव शव का मांस खाने वाली कथित अघोरी काली उर्फ नंदगिरी को मंगलवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद संत समाज ने नाराजगी व्यक्त की थी.

30 अगस्त को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अघोरी किन्नर काली उर्फ नंदीगिरी ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह चक्र तीर्थ स्थित श्मशान घाट में रात के समय जलती चिता के आसपास तंत्र मंत्र करते हुए और तलवार के माध्यम से मानव शव का मांस खाते दिखाई दे रही थी. वीडियो सामने आने के बाद संत समाज ने नाराजगी जताई थी. मामले में जीवाजीगंज थाने पर विष्णु नाथ महाराज गुरु बम बम नाथ ने शिकायती आवेदन सौंप कर पुलिस से काली उर्फ नंदगिरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी.

जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि काली नंद गिरि के खिलाफ बीएनएस की धारा 301 के तहत एफआईआर दर्ज की है. पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उसके द्वारा जलती चिता से मानव शव का सेवन करने का कृत्य किया गया था. जिसके चलते मामले में मानव शव अवहेलना करने और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है. काली उर्फ नंदगिरी वर्तमान में साडू माता की बावड़ी आउटर रिंग रोड की निवासी है. वीडियो में दिखाई दे रही तलवार भी जप्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

विरोध हुआ तो जारी किया दूसरा वीडियो

जलती चिता से मानव शव का मांस खाने वाला वीडियो सामने आने के बाद विरोध शुरू हुआ तो काली उर्फ नंदगिरी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से युक्त वीडियो को हटा दिया लेकिन दूसरा वीडियो फिर से चक्रवर्ती शमशान घाट पहुंचकर बनाया जिसमें वह चिता की राख को अपने चेहरे और शरीर पर लगती दिखाई दे रही है. राख लगाने के बाद वहां उन लोगों को भी धमकी देते हुए कह रही है कि इसका विरोध करने वालों को छोड़ेगी नहीं. बात करना है तो सामने आकर करें वह मरने से नहीं डरती है. पुलिस द्वारा दूसरे वीडियो की भी जांच शुरू कर दी गई है.

अघोरी का कृत्य अमानवीय

इधर, अघोर अखाड़े के पीठाधीश्वर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि वीडियो में वास्तविक मानव शव के साथ छेड़छाड़ की गई है, तो यह गंभीर और अमानवीय कृत्य है.

Next Post

रिलायंस कंज्यूमर ने आइसक्रीम बाजार में रखा कदम, कीमत 10 रुपये से

Tue Sep 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (आरसीपीएल) ने आइसक्रीम बाजार में उतरने की घोषणा की है। कंपनी ने बॉम्बे क्रीमरी नाम से नया ब्रांड लॉन्च किया है। इसकी कीमत 10 रुपये से शुरू होगी। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि बॉम्बे क्रीमरी की […]

You May Like

मनोरंजन