सीहोर। बिगड़ती कानून-व्यवस्था और देवास जिले में शराब माफिया द्वारा पुलिस अधिकारी खातेगांव के टीआई दिलीप पुरी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया.
जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और माफिया राज समाप्त करने की मांग उठाई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई और प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. प्रदर्शन में विष्णु प्रसाद राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, विवेक राठौर, सुनील दुबे, सीताराम भारती, रमेश गुप्ता, निशांत वर्मा, नरेन्द्र खंगराले, रामायण प्रसाद शुक्ला, प्रेम नारायण परमार, मजीद अंसारी, इरफान लाला, मांगीलाल टिमरई, केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, विजय चौहान, संतोष मालवीय, मोनू शर्मा, ब्रजेश पाटीदार, सोनु विश्वकर्मा, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, शुभम त्यागी, तनिश्क त्यागी, लक्की सक्सेना, नायाब खान, विनोद दुबे, राहुल गोस्वामी, भगवत सिंह सिलावट, किशोर यादव, नन्दकिशोर मालवीय, अरबाज खान, ओम सोनी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे.
