रेलिंग तोड़ घाटी में लटकी बस, हादसा टला

सतना: सतना-चित्रकूट मार्ग पर पिण्डरा और चित्रकूट के बीच पडऩे वाली बगदरा घाटी में मंगलवार की सुबह एक गंभीर सडक़ हादसा होते-होते रह गया. अचानक अनियंत्रित हुई यात्री बस सडक़ किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए घाटी के निकट पहुंच कर रुक गई. बस में सवार यात्री यह देख कर सहम गए कि यदि थोड़ा और आगे बढक़र घटी में गिर जाती तो उनका क्या हाल होता.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह यात्रियों से भरी बस सतना-चित्रकूट मार्ग पर जैसे ही बगदरा घाटी क्षेत्र में पहुंची वैसे ही अचानक अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते बस ने सडक़ छोड़ दी और बस की दिशा घाटी की ओर मुड़ गई. सडक़ किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए बस आगे बढ़ती रही. यह तो गनीमत रही कि थोड़ा आगे जाकर चालक ने बस को रोक पाने में सफलता प्राप्त कर ली. क्योंकि उक्त स्थान के आगे गहरी खाईं थी.

जिसमें बस के गिरने से गंभीर हादसा सामने आ सकता था. इस मामले में एक ओर जहां बस में सवार यात्रियों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था और वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उसका नियंत्रण छूट गया. जिसके चलते बस ने सडक़ छोड़ दी और रेलिंग तोड़ते हुए खाईं की ओर जाकर लटक गई. वहीं दूसरी ओर इस मामले में चालक का कहना है कि सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में उसने अचानक बस की दिशा मोड़ दी.

जिसके चलते बस खाईं की ओर मुड़ गई. इस घटना के चलते बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए. लेकिन वहां का नजारा देखकर उनके चेहरे पर डर के भाव साफ नजर आ रहे थे. इसके साथ ही यात्रियों के बीच बस चालक को लेकर गुस्सा भी था. वहीं इस घटना की वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में खासी समस्या झेलनी पड़ी. घटना के चलते बस के बाहरी हिस्सा भी आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गया.

Next Post

विद्यालयों में नहीं बंटी किताबें कबाड़े में पड़ीं

Wed Dec 17 , 2025
बुधनी। शिक्षण सत्र अंतिम दौर में चल रहा है, लेकिन अब तक कई स्कूलों में किताबों का वितरण नहीं हो सका. यह हम नहीं दशहरा मैदान के समीप सामुदायिक भवन के एक कमरे में लावारिस पड़े पुस्तकों का जखीर खुद बयां कर रहा है. हालांकि विभाग के जिम्मेदारों का कहना […]

You May Like