अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

काबुल 05 सितंबर (वार्ता) अफ़ग़ानिस्तान के सुदूर दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय समयानुसार रात 20:56 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गयी। भूकंप के कारण नांगरहार तथा कुनार प्रांतों में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

रिपोर्ट के अनुसार भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि 17 घायल लोगों को कुनार प्रांतीय अस्पताल लाया गया है।

इससे पहले तालिबान सरकार ने बताया कि रविवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,200 हो गई है और 3,600 अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को दूसरी बार आए भूकंप के कारण बचाव अभियान को रोक दिया गया। भूकंप से हुए भूस्खलन के कारण दूरदराज के गाँवों तक पहुँच बाधित हो गई थी।

अफगानिस्तान में छह दिनों में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

Next Post

मुख्ययमंत्री योगी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Fri Sep 5 , 2025
लखनऊ, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं प्रदेश वासियों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय संस्कृति एवं वेदांत दर्शन को वैश्विक […]

You May Like