राजगढ़ में सराफा बाजार में डकैती: डेढ़ घंटे तक दहशत, करोड़ों की चोरी, एक घायल

राजगढ़। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात शहर के मुख्य और पुराने सराफा बाजार में करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने सुनियोजित डकैती को अंजाम दिया. हथियारों से लैस बदमाश डेढ़ घंटे तक बाजार में उत्पात मचाते रहे, दुकानों के ताले तोड़े, घरों में मौजूद लोगों को धमकाया और सोना-चांदी, आभूषण बनाने के औजार व नकदी लूटकर फरार हो गए.
बदमाश बंदूक, गुलेल, गोपन, लाठियां और लोहे के औजारों के साथ गांधी चौक, किला क्षेत्र और रिहायशी इलाकों में बेखौफ घूमते रहे. विरोध करने पर युवाओं पर गुलेल से हमला किया गया, जिसमें कमल मेवाड़े की आंख में चोट आई. बदमाश एक बाइक भी लूट ले गए। तीन जगह वारदात हुई-एक बुजुर्ग ने अंदर से ताला लगाकर जान बचाई, जबकि लक्ष्मीकांत मंदिर के पुजारी को धमकाकर अंदर रहने को कहा गया.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस गश्त नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर बदमाश वारदात कर गए. सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां कैद हुई हैं. घटना के बाद एक बैग भी मिला, जिसे पुलिस को सौंपा गया.
डकैती के अगले दिन सदमे में बागेश्वर ज्वैलर्स के सचिन सोनी के पिता सुंदरलाल सोनी का हार्ट अटैक से निधन हो गया, जिससे शहर में शोक और आक्रोश है. नागरिकों ने एसपी से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की मदद से जांच शुरू की है.

Next Post

जबलपुर से निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, भारत बनेगा खेलों में महाशक्ति : राकेश सिंह

Fri Dec 26 , 2025
जबलपुर: रानीताल खेल परिसर में गुरूवार को सांसद खेल महोत्सव का गरिमामय समापन हुआ । समापन समारोह में विजेता-उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि राकेश सिंह और कार्यक्रम के संयोजक जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने पुरस्कार वितरित किये और साथ ही आशा जताई कि जबलपुर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर […]

You May Like