खंडवा में पुलिसिंग व्यवस्था से खुश होकर लौटे डीआईजी

खंडवा। पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा खंडवा जिले के वार्षिक निरीक्षण हेतु दो दिवसीय दौरे पर आए। वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन पुलिस लाइन खंडवा पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया।

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय व अधिकारी पहुंचे। जिले के 105 अराजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

बलवा परेड भी देखी

परेड कमांडर थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार एवं सहायक परेड कमांडर सूबेदार धरम सिंह जामोद रहे। पुलिस उप महानिरीक्षक ने परेड निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्न आउट वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरुष्कृत किया। बलवा परेड करवाई गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बलवा परेड के प्रदर्शन की सराहना की। कानून व्यवस्था के समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओ के बारे मे सभी थाना प्रभारियों को समझाइश दी।

संसाधन भी

डीआईजी ने चेक किए

शासकीय पुलिस वाहनों का निरीक्षण करते हुए वाहनों के सायरन, इंडिकेटर, बलवा सामग्री, टियर गैस, टूल किट चेक किए । चालकों से टियर गैस गन चलवाई गई। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले वाहन चालकों को पुरुष्कृत किया।

अच्छी कमांड पर पुरस्कृत किया

वाहन शाखा प्रभारी सूबेदार ज्योति रघुवंशी को शासकीय वाहनों को समय पर सर्विसिंग एवं बेहतर रख रखाव हेतु निर्देश दिए गए।

रक्षित निरीक्षक कार्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक को गार्ड कमांडर उप निरीक्षक जितेंद्र सिंगारे के द्वारा 1-2-8 बल के साथ सलामी दी। अच्छी कमांड एवं अच्छे टर्नआउट वाले कर्मचारियों को ईनाम दिया गया। पुलिस लाइन में पुलिस उप महानिरीक्षक खरगोन द्वारा पौधारोपण किया गया। पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पुलिस अधीक्षक मनोज राय को बेहद अनुभवी बताया

 

पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। पुलिस अधीक्षक ने जिला बल खंडवा के कार्यों का परिचय दिया। पूरे वर्ष में हुई गतिविधियां संक्षेप में बताई गई। पुलिस कर्मचारियों एवं परिजनों के वेलफेयर हेतु हेल्थ चेकअप कराया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक खंडवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मनोज कुमार राय एक अनुभवी अधिकारी हैं,हमें इस बात का गर्व करना चाहिए कि जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें व फिजिकल एक्टिविटी अवश्य करें तथा हार्टफुलनेस के ध्यान कार्यक्रम को नियमित रूप से अनुसरण करें।

Next Post

सेना ने किश्तवाड़ और डोडा से पाकिस्तानी आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान किया तेज

Sat Dec 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 दिसम्बर (वार्ता) सेना ने हड्डियों को जमा देने वाली सर्दी की 40 दिन की ‘चिल्लई कलां’ अवधि में बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों को चुनौती देते हुए पाकिस्तानी आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में आतंकवाद-रोधी अभियानों को तेज कर दिया है। रक्षा सूत्रों […]

You May Like