
ग्वालियर। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान उड़ा रही ग्वालियर की पायलट शांभवी पाठक ने मुंबई एयरपोर्ट से सुबह करीब सवा छह बजे ग्वालियर में अपनी दादी को वाट्सएप पर आखिरी बार मैसेज कर लिखा था “गुड मॉर्निंग दद्दा” इसी के बाद करीब आठ बजे प्लेन क्रैश हो गया। ग्वालियर में शांभवी पाठक के घर पर ग़म का माहौल है। उनके घर पर पर पड़ोसी जुटे हुए हैं। सभी शांभवी से जुड़ी यादें ताजा कर भावुक हो रहे हैं। शांभवी के पिता भी भारतीय वायुसेना में थे। शांभवी बचपन से ही स्कूटर चलाने लगी थी और पायलट बनना उसका सपना था।
