महर्षि वाल्मीकि के विचारों से समाज में सद्भाव, समानता और सकारात्मकता का भाव जागृत होती है: नवीन

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने महर्षि वाल्मीकि को समाज सुधारक और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मार्गदर्शक बताते हुए कहा है कि उनके विचारों से समाज में सद्भाव, समानता और सकारात्मकता का भाव जागृत होती है। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर सोमवार को चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में सत्संग, हवन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्री नवीन ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। श्री नवीन के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित रहे।

इस दौरान महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन-दर्शन, उनके आध्यात्मिक योगदान और ‘रामायण’ के माध्यम से समाज को दिए गए नैतिक, सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों का स्मरण किया गया। संतों ने अपने प्रवचनों में सामाजिक समरसता, भाईचारे, सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक हवन, भजन-कीर्तन, विशाल सत्संग एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।
श्री नवीन ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि केवल आदि कवि नहीं, वह समाज सुधारक और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मार्गदर्शक थे। उन्होंने ‘यथा राजा तथा प्रजा’ के सिद्धांत से हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी। महर्षि वाल्मीकि के विचारों से समाज में सद्भाव, समानता और सकारात्मकता का भाव जागृत हो। उनके आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश प्रगति के नए शिखर छुएगा। वाल्मीकि समाज सहित सभी अनुयायियों को प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।”

श्री मल्होत्रा ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनका संदेश आज भी सामाजिक एकता और समरसता की नींव को मजबूत करता है। दिल्ली भाजपा उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा के लिए संकल्पित है।”

.....

Next Post

पार्षद के खिलाफ प्रकरण और सड़कों पर पार्किंग शुल्क वसूलने पर कांग्रेस ने ली आपत्ति 

Mon Oct 26 , 2026
इंदौर। नगर निगम द्वारा द्वारा शहर की विभिन्न सड़कों पर पर पार्किंग शुल्क वसूलने और पार्षद पर एफआईआर दर्ज करने पर आपत्ति ली है। साथ ही निगम को चेतावनी दी है कि पार्किंग शुल्क वसूला तो आन्दोलन किया जाएगा। आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट […]

You May Like