
इंदौर। नगर निगम द्वारा द्वारा शहर की विभिन्न सड़कों पर पर पार्किंग शुल्क वसूलने और पार्षद पर एफआईआर दर्ज करने पर आपत्ति ली है। साथ ही निगम को चेतावनी दी है कि पार्किंग शुल्क वसूला तो आन्दोलन किया जाएगा।
आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट भाटिया ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के खिलाफ इंदौर नगर निगम के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाना आपत्तिजनक है। साथ ही शहर में 24 सड़कों को ठेके पर देकर सड़क किनारे पार्किंग का शुल्क लगाने की तैयारी कर ली गई है। उक्त मामले में कांग्रेस द्वारा चेतावनी दी गई की सड़क पर पार्किंग लगाया तो आंदोलन होगा। उक्त चेतावनी के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा कहा गया है कि महापौर परिषद के द्वारा ही यह फैसला लिया जाएगा कि सड़क पर पार्किंग का शुल्क लगाया जाए या नहीं लगाया जाए ?
वहीं पार्षद कुणाल सोलंकी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज करने पर आपत्ति ली है। दीपावली के त्यौहार पर नगर निगम द्वारा पालदा क्षेत्र में गरीबों को हटाने और उनका सामान जब्त किया जा रहा था। कांग्रेस पार्षद कुणाल चौधरी ने कार्रवाई का विरोध किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद पर जिस तरह से गलत मुकदमा दर्ज किया गया है उसका हम विरोध करेंगे।
