भोपाल में खड़गे के बयान पर BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भोपाल में भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान शिवाजी नगर चौराहे पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जताते नजर आए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी भी हुई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। एक कांग्रेस कार्यकर्ता के सिर में भी चोट लगने की जानकारी सामने आई

.....

Next Post

सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन-समिति की बैठक 29 अक्टूबर को ओंकारेश्वर में

Mon Oct 26 , 2026
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में ब्रह्मपुरी के 98 और शिवपुरी के 52 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। जेपी चौक से बस स्टैंड तक चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने को लेकर नागरिकों ने 2 दिन बंद रखा था। बंद के दौरान कलेक्टर, सांसद, विधायक और महंत मंगलदास त्यागी ने समिति सदस्यों […]

You May Like