सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन-समिति की बैठक 29 अक्टूबर को ओंकारेश्वर में

ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में ब्रह्मपुरी के 98 और शिवपुरी के 52 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। जेपी चौक से बस स्टैंड तक चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने को लेकर नागरिकों ने 2 दिन बंद रखा था।

बंद के दौरान कलेक्टर, सांसद, विधायक और महंत मंगलदास त्यागी ने समिति सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। तय हुआ कि 29 अक्टूबर को पुनः बैठक कर स्पष्ट नीति बताई जाएगी।

बैठक 29 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे नगर परिषद मीटिंग हॉल में होगी। इसमें कलेक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, सांसद, विधायक, नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद और महंत मंगलदास शामिल होंगे। अंतिम निर्णय की संभावना है।

Next Post

युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

Mon Oct 26 , 2026
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत बजरंग वार्ड देवरी में एक युवक ने अपने घर के सामने स्थित कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत […]

You May Like