हुकमचंद मिल झांकी,छोगालाल-चंद्रपाल अखाड़ा और महिला वर्ग में रामनाथ गुरुव्यायामशाला प्रथम

इंदौर:इस साल निकली झांकियों में हुकुमचंद मिल को पहला और छोगालाल एवं चंद्रपाल उस्ताद अखाड़े को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार मिला है. महिला वर्ग में श्री रामनाथ गुरू शस्त्रकला व्यायामशाला प्रथम स्थान पर चुना गया है. इंदौर की गौरवशाली परम्परा में अनन्त चतुर्दशी चल समारोह पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह-उमंग के साथ सम्पन्न हुआ. रातभर नयनाभिराम झाँकियों और अखाड़ों के प्रदर्शन ने जनता का मन मोह लिया. जिला प्रशासन द्वारा गठित झाँकी तथा अखाड़ा निर्णायक समितियों ने श्रेष्ठ झाँकियों और अखाड़ों का चयन किया.

झांकी में हुकमचंद मिल की नरकासुर का वध झांकी को प्रथम स्थान दिया गया है. इसी तरह अखाड़ों में छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला और चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान के लिए चयन किया गया है. साथ ही महिला वर्ग का प्रथम पुरस्कार श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला को दिया गया.इस वर्ष भी चयन समिति द्वारा मिलों की झाकियों और परंपरागत अखाड़ों में से ही पहले दूसरे स्थान का चयन किया गया. अन्य नगर निगम आईडीए या खजराना की झाकियों के चयन से बाहर रखा गया. कलेक्टर आशीष सिंह ने चल समारोह सुचारू रूप से सम्पन्न होने पर इंदौर के नागरिकों, व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों, झाँकी आयोजकों और अखाड़ों के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

झांकी निर्णायक समिति द्वारा निम्न मिलों के पुरस्कृत किया
प्रथम पुरस्कार – हुकमचंद मिल- नरकासुर का वध
द्वितीय पुरस्कार – राजकुमार मिल- लंका दहन एवं मालवा मिल – भगत के वश में है भगवान
तृतीय पुरस्कार – कल्याण मिल – सेना का शौर्य
विशेष पुरस्कार – स्वदेशी मिल- महाशिवरात्री पर शिव पूजा और होप टेक्सटाईल मिल – गंगा का पृथ्वी पर अवतरण

ये अखाड़े हुए पुरस्कृत
अखाड़ों में निर्णायक समिति ने इस बार दो विधाओं लाठी तथा दो हाथ के पटे वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में अखाड़ों का चयन किया। अखाड़ा निर्णायक समिति द्वारा प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया हैं.

लाठी वर्ग

प्रथम – छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला
द्वितीय – महावीर व्यायामशाला इतवारिया बाजार
तृतीय – रविदास व्यायामशाला
विशेष – गाजीगुरू व्यायाम शाला तथा अहिरवार चैतन्य व्यायामशाला

दो हाथ के पटे वर्ग
प्रथम – चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला
द्वितीय – बिंदागुरू व्यायामशाला
तृतीय – बाबूसिंह उस्ताद व्यायामशाला, नादिया नगर
विशेष – देवीदिन गुरू व्यायामशाला तथा हीरालाल उस्ताद व्यायामशाला

महिला वर्ग
प्रथम – श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला
द्वितीय – श्री पंचमुखी गुरू अखाड़ा

बालक वर्ग
प्रथम – कार्तिक राजपूत, लोधीपंच व्यायामशाला
द्वितीय – आदित्य यादव , गुरू मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला
तृतीय – दिव्यांश बेलिया, महाबलेश्वर व्यायामशाला
विशेष – विनय भारती , प्रमोद हार्डिया व्यायामशाला तथा हितेश सौलंकी , बृजलाल उस्ताद व्यायामशाला

बालिका वर्ग
प्रथम – परिधि धीमान , बृजलाल गुरू व्यायामशाला
द्वितीय – जिया यादव ,वीर बलवंत गुरू व्यायामशाला डमरू उस्ताद
तृतीय – भूमिका यादव ,मार्तण्ड राव उस्ताद व्यायामशाला
विशेष – कनक वर्मा ,दास हनुमान व्यायामशाला) तथा लक्ष्मी वैध , छोटू गुरू व्यायामशाला

Next Post

जिला अस्पताल: पोस्टमार्टम रूम तक घुटनों तक पानी में शव ढोने को मजबूर परिजन

Mon Sep 8 , 2025
इंदौर: स्वच्छता में लगातार आठ बार देश के सबसे स्वच्छ शहर होने का खिताब प्राप्त इंदौर की सेहत के मामले में शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहां मरने के बाद भी सुकून नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि इंदौर के प्रसिद्ध जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम तक […]

You May Like