शातिर वाहन चोर गिरफ़्तार

पुलिस ने बरामद की लाखों की चोरी की गई मोटरसाइकिलें
इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी अरुण सांखला पिता हुकुमचन्द्र सांखला, उम्र – 34 वर्ष, निवासी – गोशाला तेलीखेड़ा, महू को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने थाना किशनगंज क्षेत्र से 3, सेंधवा (जिला बड़वानी) से 1, सनावद (जिला खरगोन) से 1, तथा इंदौर के नंदानगर और राजरानी नगर से 1-1 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी के पास से कुल 5 मोटरसाइकिलें तथा एक मोटरसाइकिल का इंजन बरामद किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।

Next Post

ब्राजीली किसानों को भारत आने का निमंत्रण दिया शिवराज ने

Wed Apr 16 , 2025
साओ पाउलो/नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राज़ील के प्रतिष्ठित कृषि व्यापार समुदाय से विस्तृत बातचीत की और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया। ब्राजील की यात्रा पर गये श्री चौहान ने बुधवार को साओ पाउलो में ब्राजील के किसान समुदाय […]

You May Like