डीएसपी विजय भदौरिया ने ‘शिव तांडव स्तोत्रम्’ को हिंदी में किया जीवन्त, शिव तांडव स्तोत्रम् का नया आयाम

ग्वालियर:मुरैना के डीएसपी विजय भदौरिया ने संस्कृत के अमूल्य रत्न शिव तांडव स्तोत्रम् का सहज, भावपूर्ण और काव्यमय हिंदी रूपांतरण किया है। जो लोग संस्कृत से अपरिचित हैं, वे भी इसकी लय, भाव और शक्ति को महसूस कर सकते हैं। उनका यह कार्य केवल एक अनुवाद नहीं, बल्कि शिवभक्ति का एक जीवंत सेतु है, जो शिवभक्तों को हमारी सनातन संस्कृति से जोड़े रख सकता है।

कठिन से कठिन संस्कृत शब्दों को सरल, मधुर और लयबद्ध हिंदी में ढालना—यह उनकी साहित्यिक संवेदनशीलता और गहरी आस्था का प्रमाण है। सख़्त अनुशासन और कोमल संवेदना का यह अद्भुत संगम ही विजय भदौरिया को एक अलग मुकाम देता है—जहां वे न केवल अपराध से समाज की रक्षा करते हैं, बल्कि संस्कृति और आस्था की मशाल भी प्रज्वलित रखते हैं

Next Post

छूटे हुए किसानों का जल्द पंजीयन कराएं- कलेक्टर

Wed Aug 13 , 2025
बलौदाबाजार, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एग्री स्टेक में छूटे हुए किसानों का पंजीयन एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों का नियमानुसार पंजीयन […]

You May Like