जादू कला को मिलना चाहिए प्रोत्साहन और संरक्षण-गहलोत

जयपुर 23 जून (वार्ता) राजस्थान केे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जादू कला को प्रोत्साहन और संरक्षण मिलना चाहिए ताकि कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़े और नई पीढ़ी भी इससे जुड़ सके।

श्री गहलोत ने सोमवार को यहां बिरला ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा का शो देखने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात कही। उन्होंने कहा कि जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध जादूगर ओ पी शर्मा का शो देखा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी मंत्रमुग्ध नजर आए।

उन्होंने कहा कि कला तभी जीवित रहती है जब समाज उसका सम्मान करे और जादू जैसी स्वस्थ पारिवारिक मनोरंजन कला को देखने जाकर इसे बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जादूगरी केवल मनोरंजन नहीं, एक प्राचीन और आकर्षक कला है जो पीढ़ियों से लोगों को आश्चर्यचकित करती आ रही है।

 

 

Next Post

इज़रायल से 161 यात्रियों का पहला जत्था आज रात दिल्ली पहुंचेगा

Mon Jun 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) ऑपरेशन सिंधु के तहत इज़रायल से 161 यात्रियों का पहला जत्था जॉर्डन के अम्मान के रास्ते सोमवार की रात यहां पहुंचेगा। विदेश मंत्रालय के प्रचार विभाग ने बताया कि इन 161 व्यक्तियों को इज़रायल से निकाला गया और सड़क मार्ग से जॉर्डन की राजधानी अम्मान […]

You May Like