2 बच्चो की मॉ से स्टूडेंट को प्यार,शादी के लिए नहीं मानी तो लटक गया फांसी पर

शिवपुरी: शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा में एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट की बहन ने बताया कि उसे एक 2 बच्चो की मॉ ने फंसा रखा था,इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया, वही महिला का कहना कि उससे शादी करने की जिद कर रहा था और उसने मना कर दिया। इस कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल फिजिकल थाना पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

करैरा क्षेत्र के अमोल पठा में निवास करने वाला महेन्द्र आदिवासी पुत्र चेनू आदिवासी उम्र 18 साल फिजिकल क्षेत्र की शांति नगर कॉलोनी में एक किराए के कमरे मे रहता था। मकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसके नहीं दिखने पर रात करीब 10 बजे उसके कमरे में खिड़की से झांककर देखा। इस दौरान महेन्द्र का शव फांसी पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक स्टूडेंट की बहन बहन संजू ने मीडिया को बताया कि महेन्द्र इससे पहले फिजिकल क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के घर किराए से रहता था। इसी दौरान महिला ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और पैसों की मांग करने लगी। परेशान होकर महेन्द्र ने वहां से कमरा बदल लिया था। संजू का कहना है कि शुक्रवार शाम वही महिला उसके कमरे पर आई थी और दोनों के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद उसने यह कदम उठाया।

Next Post

भिंड के गौरी सरोवर में पहली बार दिखे विलुप्त प्रजाति के कछुए

Sun Sep 14 , 2025
भिंड: चंबल के बाद अब शहर के प्राचीन गौरी सरोवर में भी दुर्लभ कछुए दिखाई दिए हैं। सरोवर किनारे पेड़ के नीचे ये कछुए दिखे। विशेषज्ञ विकास वर्मा ने बताया कि ये निल्सोनिया गैंगेटिका (भारतीय सॉफ्टशेल कछुआ) प्रजाति के हैं, जिनकी उम्र 60 से 80 साल तक होती है। ये […]

You May Like