
अनूपपुर। कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक चलाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य 5 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर एकत्र कर चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को जनता के जनादेश के रूप में सौंपना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिले, ब्लॉक और मंडल स्तर पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक नेता और आमजनता अभियान में सक्रिय होंगे। अभियान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा की पहल है। स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया, प्रेस कांफ्रेंस और पोस्टर के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। हर जिले से कम से कम एक लाख हस्ताक्षर जुटाने हेतु जिला स्तर पर टीम बनाएंगे और मॉनिटरिंग करेंगे। सभी से व्यापक सहभागिता और हस्ताक्षर सूची, फोटो व वीडियो सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने का आग्रह किया गया है।
